फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तालाब में डूबने से युवक की मौत,15 घंटे के बाद निकला शव; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 07 Apr 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

तालाब में युवक डूब गया। उसे तलाशा नहीं जा सका। इसके बाद तालाब का पानी खाली कराया गया। तब उसकी लाश मिल सकी। 
 
विज्ञापन
तालाब में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के गांव नगला गडुआ में पैर फिसलने से तालाब में गिरे युवक की मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन व ग्रामीणों ने 15 घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव नगला गडुआ मजरा लहचोरा निवासी पुरुषोत्तम सिंह (30) का 7 वर्षीय पुत्र शनिवार की शाम खेलने निकला था। वह बेटे को बुलाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान तालाब के किनारे से जाते समय उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से तालाब के पानी को निकालने के लिए रातभर पंपिंग सेट चलाया गया। इसके बाद रविवार की सुबह करीब 10 बजे पुरुषोत्तम का शव मिल सका। युवक के तालाब में डूबने की सूचना पर एसडीएम खेरागढ़ संदीप कुमार यादव, तहसीलदार मनोज कुमार भी पहुंचे थे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। दैवीय आपदा योजना से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें