फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चंबल में डूबे चार युवक, दो को चरवाहों ने बचाया, एक की डूबकर मौत

Sat, 29 May 2021 01:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाह (आगरा)

सार

चंबल के अटेर घाट पर शुक्रवार दोपहर को नहाते समय चार युवक नदी में डूब गए। जिनमें से दो को चरवाहों ने सुरक्षित निकाल लिया। एक युवक का शव बरामद कर लिया। उसके साथी की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। 
विज्ञापन
अटेर घाट के पुल पर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे अटेर घाट पर नहाते समय चार युवक चंबल नदी में डूब गए। इनमें दो युवकों को चरवाहों ने बचा लिया, जबकि एक युवक की डूबकर मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है। उसके साथी का पता नहीं चल सका। गोताखोर देरशाम तक उसकी तलाश में जुटे रहे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिछले माह हुई अंबाह निवासी अर्जुन (25) पुत्र राजबहादुर राठौर की शादी में उसके मामा हिम्मतपुर निवासी शोभाराम राठौर ने भात दिया था। शादी के बाद अर्जुन अपने मौसेरे भाई अंबाह के राजू (22) पुत्र श्रीपाल राठौर, चिचौल पोरसा के ब्रजकिशोर (23) पुत्र मुकेश राठौर के साथ भात-फल की रस्म को पूरा करने हिम्मतपुर आया था। 

अटेर घाट पर हुआ हादसा 
शुक्रवार की दोपहर तीनों शोभाराम के बेटे राम निवास (22) के साथ चंबल नदी के अटेर घाट पर नहा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले राजू डूबा। राजू को बचाने के चक्कर में अर्जुन डूब गया। यह देख राम निवास और ब्रज किशोर भी बचाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे। चीख पुकार पर चरवाहों ने ब्रज किशोर और राम निवास को बचा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी पर अर्जुन का शव भी बरामद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से राजू की तलाश कराने में जुटी है। अटेर के तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक युवक का शव मिला है। दूसरे की तलाश की जा रही है। नहाते समय चार युवक डूबे थे।        
                                                           
28 अप्रैल को हुई थी अर्जुन की शादी
अंबाह के अर्जुन की 28 अप्रैल को शादी हुई थी। शादी के ठीक एक महीने बाद 28 मई को चंबल में डूबने से उसकी जान चली गई। अर्जुन की मौत से हिम्मतपुर और अंबाह में मातम पसर गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें