फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में करंट से माैत: साउंड सिस्टम के पास खड़े युवक को लगा बिजली का झटका, माैके पर ही तोड़ दिया दम

Wed, 26 Aug 2026 05:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बारिश के दाैरान एक युवक की करंट की चपेट में आने से माैत हो गई। युवक ईद मिलादुन्नबी के माैके पर लगाए गए साउंड सिस्टम के पास खड़ा था। तभी उसे बिजली का झटका लगा। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और घटना से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्मादपुर कस्बे में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर तकिया चौराहे पर साउंड सिस्टम लगाया गया था। दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला सतोली निवासी 25 वर्षीय  छोटू उर्फ दीपक साउंड बजने के स्थान पर अपने दोस्तों के पास रुक गया। तभी बारिश होने लगी। अचानक उसके हाथ मे लगी लीड में करंट आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन वहां मौजूद उसके साथी उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हाईवे किनारे घर पर शव को ले आए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी देवेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई मोनू ने बताया कि छोटू घर से बाजार कुछ खाने की कहकर गया। वह प्राइवेट गाड़ी चलाता था। एसीपी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक मौत हुई है। पंचनामा भर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें