फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार मैक्स से कुचलकर एक्टिवा सवार युवक की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा, हंगामा

Fri, 07 Jun 2019 03:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने मार्ग जाम किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में शुक्रवार को शमसाबाद मार्ग पर मैक्स गाड़ी ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बरौली अहीर का रहने वाला बॉबी यादव पुत्र रामलाल एक्टिवा से राजपुर चुंगी किसी काम से जा रहा था। कहरई मोड़ पर वो अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से तेज गति से आ रही मैक्स गाड़ी ने उसे कुचल दिया। बॉबी के सिर के ऊपर से मैक्स का पहिया गुजर गया। 

इससे बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद लोग सहम गए। लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों और पुलिस दी। बॉबी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित लोगों ने शमशाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन


हादसे और हंगामे की सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाया जा सका। मृतक के परिजनों ने थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी मैक्स चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें