फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को मुंबई से लौटा युवक, सुबह पेड़ से लटका मिला शव, जेब में रखा था सुसाइड नोट

Sat, 06 Jun 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • मृतक के जेब से मिले सुसाइड नोट में एक युवती से प्रेम संबंध का जिक्र 
  • मौके पर शराब के खाली छह क्वार्टर और चार ग्लास भी पड़े थे। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में मुंबई से लौटे युवक का शव शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। युवक की जेब में सुसाइड नोट मिला है, जबकि जमीन पर शराब के छह खाली क्वार्टर और चार ग्लास पड़े मिले। हालांकि पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला बता रहा है।  
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव घाघऊ कलां निवासी युवक रंजीत उर्फ भोले (20) पुत्र लोकेंद्र सिंह मुंबई में मजदूरी करता था। शुक्रवार को वो घर पर लौटा था। शाम को घर से बाहर चला गया। सुबह ग्रामीणों ने रंजीत का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका देखा। 


सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा। बेटे का शव देखकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में प्रेम संबंध का जिक्र

युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक युवती से प्रेम संबंध का जिक्र किया गया है। लिखा है कि युवती के परिजन उसको (युवती) परेशान करते थे। सुसाइड नोट में युवती द्वारा चार माह के गर्भ को गिराने का भी जिक्र किया गया है। 

पेड़ के पास मिले छह क्वार्टर एवं चार गिलास

ग्रामीणों के मुताबिक जिस पेड़ पर रंजीत का शव लटका हुआ मिला, उसके नीचे शराब के छह खाली क्वार्टर एवं चार गिलास मिले हैं। मौके से चार ग्लास मिलने से युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

इस संबंध में सीओ बलदेव सिंह खनेडा ने बताया कि युवक कुछ समय पूर्व एक युवती को भगाकर ले गया था। जिसकी बाद में परिजनों ने शादी दूसरे लड़के से कर दी थी। इसी बात से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें