फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंद मकान में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 09 Feb 2025 09:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के नगरिया मार्ग पर सोहम आश्रम के सामने लहसुन मंडी के समीप एक बंद मकान में युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं।
विज्ञापन

गांव सागरपुर निवासी युवक अजय (26) पुत्र प्रेम शंकर लहसुन मंडी के समीप मिथुन निवासी मिलकनिया के मकान में किराए पर अकेला रहता था। पिता प्रेमशंकर ने बताया कि बाइक से कपड़ों की फेरी लगाने का कार्य करता था। रविवार को उसने मकान में अंदर से कुंडी लगाकर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक पुलिस कर्मियाें के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस फॉरेंसिक के पहुंचने पर मकान का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें