कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव नगला पट्टी में डेढ़ वर्ष पूर्व कंटेनर की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया था। शनिवार की शाम उसकी दाैरान मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव नगला पट्टी निवासी युवक मुलायम सिंह (22) पुत्र महीपाल सिंह की शनिवार की शाम घर पर मौत हो गई। उनके बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि मुलायम सिहं डेढ़ वर्ष पूर्व सुबह के समय घर के बाहर लोडर वाहन को मंडी ले जाने के लिए साफ कर रहा था। उसी दौरान ढोलना की ओर से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अलीगढ़ व आगरा अस्पताल में उपचार कराया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार की शाम घर पर उसकी मौत हो गई। ढोलना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डेढ़ वर्ष पर सड़क हुए सड़क हादसे में युवक घायल युवक की मौत हुई है। परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।