फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो शादियां और चार बच्चे...फिर तीसरी महिला की हुई एंट्री, युवक के जीवन में मचा ऐसा बवाल; उठाया खौफनाक कदम

Mon, 03 Mar 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छोले-भटूरे विक्रेता की किसी महिला से वीडियो कॉल पर बात हो रही थी। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसकी लाश फंदे पर लटकी देखी, तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कटरा वजीर खां (एत्माद्दौला) में शनिवार रात छोले-भटूरे विक्रेता राहुल शर्मा (35) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि वह वीडियो कॉल पर किसी परिचित महिला से बात कर रहे थे। परिजनों ने दूसरी महिला पर ब्लैकमेल कर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन



 

छोले-भटूरे विक्रेता ने की थी दो शादी
राहुल शर्मा की नुनिहाई रोड पर छोले-भटूरे की दुकान थी। वह मां विमला, दूसरी पत्नी रानी, बेटी राधिका और बेटे राघव के साथ रहते थे। पड़ोस में ही पहली पत्नी सलोनी दो बच्चों बेटी मोहिनी और रिषी के साथ रहती हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात मां, पत्नी रानी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे। दोनों बच्चे घर पर ही थे।

 

रात करीब 10:30 बजे बच्चे मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। अचानक वह पहली मंजिल पर बने कमरे में गए। राहुल को पंखे व फंदे के सहारे लटके देखा। बच्चों ने शोर मचाया और परिजन को जानकारी दी। पड़ोसी सहित अन्य लोग आ गए। उन्होंने राहुल को फंदे से उतारा। अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। कमरे में ही मोबाइल पड़ा मिला। मगर, तब तक उसमें लॉक लग चुका था।

 

एत्माद्दौला थाना प्रभारी ने बताया कि राहुल रात में किसी महिला से वीडियो काॅल पर बात कर रहे थे। उन्होंने फंदा लगाया। परिजनं को शक है कि राहुल फोन पर प्रकाश नगर की किसी महिला से बात कर रहे थे। वह उसके घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस टीम ने लोगों को शांत कराया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसका कारण पता किया जा रहा है।

 
विज्ञापन

मोबाइल का लाॅक खुलने पर सामने आएगा राज
परिजन ने बताया कि राहुल के पास आईफोन था। उसमें लाॅक लगा मिला है। इसका लाॅक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खुलने के बाद ही पता चलेगा कि वह किससे बात कर रहा था। वीडियो काॅल करने की बात कही जा रही है। पुलिस भी मोबाइल को कब्जे में लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें