फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, रात को हुई ऐसी घटना, मातम में बदल गईं खुशियां

Sat, 24 Nov 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद में छोटे भाई की शादी से पहले युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन


थाना रसूलपुर क्षेत्र के नया रसूलपुर निवासी 32 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने शुक्रवार देर रात को आत्महत्या कर ली। उसने अपनी कनपटी पर तमंचा रख गोली मार ली। मनोज की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।   

परिजनों ने बताया कि मनोज के छोटे भाई जितेंद्र का शुक्रवार का मंडप हुआ था। मनोज भी खुश था। देर रात मनोज कमरे में गया। कमरा बंद किया और खुद को गोली मार ली। जब तक लोगों ने दरवाजा खोला, उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मनोज कुछ दिनों से परेशान था। हालांकि उसने कभी परिजनों को अपनी परेशानी की वजह नहीं बताई। फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें