फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। गांव नगला भूपाल में सोमवार देर शाम एक युवक का शव गांव के बाहर कंज के पेड़ पर लटका मिला। युवक का पत्नी से किसी पर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर के बाहर चला गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार यादव एक स्कूल में प्राइवेट शिक्षक था। सोमवार शाम जब वह घर पहुंचा तो उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों कमरे में चले गए। कुछ देर बाद अनिल घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने परिजनों को बताया कि अनिल का शव गांव के बाहर कंज के पेड़ पर लटका हुआ है।
जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें