उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक अपने दो दोस्तों के साथ कार से जा रहा था। कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। युवक की जान चली गई, वहीं दो दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है।
एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के नगला मई के समीप कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक युवक अपनी चाची की मौत की खबर सुनकर आया था। 24 घंटे में परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
थाना बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गांव कंसुरी के रहने वाले विक्रम कैंटर चलाते थे। बताया गया है कि विक्रम की चाची की मौत हो गई थी। चाची के निधन की खबर मिलने के बाद विक्रम अपने गांव आए थे। रविवार की रात विक्रम दो दोस्तों के साथ शुद्धीकरण का सामान लेने के लिए कार से चा रहे थे। गांव नगला मई के समीप ही कार में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान विक्रम की मौत हो गई। विक्रम के दोनों साथियों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं 24 घंटे में इस तरह परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।