फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कॉल करके किया पता घर पर नहीं है व्यवसायी; वृद्ध मां के साथ की लूट; परिचित ही निकला लुटेरा

Tue, 28 Mar 2023 06:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिकंदरा के बाईंपुर की घटना है। आरोपी तमंचा तानकर घर में घुसा और व्यवसायी की मां की चेन लूट ली। वृद्धा ने शोर मचा दिया, जिस पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोपी के पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के बाईंपुर में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी के घर में एक युवक ने लूट की। वह व्यवसायी का परिचित था। सामान खरीदने आता था। उसने पहले काॅल करके पूछा। व्यवसायी घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाया। घर में घुसकर उनकी मां पर तमंचा तानकर चेन लूट ली। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बाईंपुर स्थित रघुवीर नगर निवासी पंकज बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। घर के पास ही दुकान है। वह मां ममता देवी के साथ रहते हैं। रविवार शाम तकरीबन सात बजे वह कारगिल गए हुए थे, तभी पीछे से एक युवक घर पहुंचा। उसने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था।

घंटी बजाने पर ममता देवी गेट खोलकर बाहर आईं तो उन्हें दबोच लिया। घर के अंदर खींचकर ले गया। शोर मचाने पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। उनके गले में पड़ी चेन तोडऩे के बाद बाहर भागा। उधर, ममता शोर मचाते हुए बाहर आईं। इस पर युवक बाइक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पंकज भी आ गए। उधर, ग्रामीणों की घेराबंदी पर आरोपी खेत में चला गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया।

काॅल करके पहुंचा था लुटेरा

पंकज ने बताया कि जिस युवक ने घर में लूट की, उसे वो पहले से जानते हैं। कभीकभार उनसे माल लेने आता था। उसने वारदात से पहले उन्हें काॅल की थी। पूछा कि कहां पर हो, कुछ सामान लेना है। उन्होंने थोड़ी देर में दुकान पर पहुंचने के बारे में बता दिया। इस पर काॅल काट दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसका नकाब हटाया तो वो वही निकला। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी बाईंपुर का निरंजन है। वह पंकज का परिचित है। वह पहले भी वारदात कर चुका है। उसने पहले जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें