फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के साथ बर्बरता : युवक ने डंडे से बुरी तरह से पीटा, टूटा तो जमीन पर गिराकर थप्पड़ बरसाए

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक मासूम को डंडे से पीटता दिखाई दे रहा है। एसपी सिटी ने वायरल वीडियो की जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन
युवक ने बच्चे को बेरहमी से पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। इस वीडियो में एक युवक बच्चे को बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है। वह पहले बच्चे को डंडे से पीटता है। जब डंडा टूट जाता है तो बच्चे के गाल पर थप्पड़ मारता है। इसके बाद जमीन पर गिराकर पीटता है। इस दौरान कमरे में सीट पर कुछ बच्चे पढ़ाई करते दिख रहे हैं। कंप्यूटर पर कार्य करता एक युवक भी नजर आ रहा है। 

शिक्षक बताया जा रहा आरोपी युवक  

कमरे के बाहर खड़ा युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा है। युवक की पिटाई से बच्चा बुरी तरह से चीखता है। मगर, बच्चे की पिटाई का कोई विरोध नहीं करता है। बच्चे की पिटाई का वीडियो कुछ लोगों के पास पहुंचा। उनका कहना था कि शिक्षक पिटाई लगा रहा है। वायरल वीडियो देहात क्षेत्र का होने की आशंका है। इस मामले में एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि वीडियो की जांच की जाएगी। यह कहां का है ? पता किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गब्बर बना युवक, जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर सोमवार को एत्माद्दौला क्षेत्र के एक युवक का फोटो वायरल हुआ। इसमें वह एक पिस्टल हाथ में लेकर खड़ा है। कंधे पर कारतूस की बेल्ट नजर आ रही है। इसमें वह गब्बर स्टाइल में है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

थाना प्रभारी प्रभुदयाल ने बताया कि युवक नुनिहाई का रहने वाला बताया गया है। फोटो योगेश नामक युवक की फेसबुक आईडी पर है। उसके हाथों में पिस्टल और कारतूस की बेल्ट नजर आ रही है। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिस्टल और कारतूस असली हैं या नकली, इसकी भी जानकारी युवक के मिलने पर ही मिलेगी। कारतूस पिस्टल के नहीं है। यह बंदूक के ही हो सकते हैं। चर्चा है कि युवक खुद को गब्बर की तरह दिखा रहा है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें