फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में हत्या की वारदात से सनसनी: धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, खेत में अर्द्धनग्न हालत में मिला शव

Wed, 22 Dec 2021 05:30 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित किए हैं। युवक के शरीर पर गले से लेकर पैरों तक धारदार हथियार के निशान मिले हैं। बहुत ही क्रूर तरीके से युवक की हत्या की गई है। पुलिस अवैध संबंध का एंगल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
एटा युवक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद में जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को आईटीआई के पीछे सरसों के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से कई प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या की गई है। क्षेत्राधिकारी इमरान नासिर खान, कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्रित किए। शाम के समय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह भी पहुंचे।

विज्ञापन

रेहड़ी लगाता था युवक
कस्बा के मोहल्ला सरायखानम निवासी मुकेश ने बताया उसका तीस वर्षीय अविवाहित भाई खिलाड़ी कस्बे में रेहड़ी लगाता है। बुधवार सुबह पांच बजे वह साइकिल से घर से निकला था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ समय बाद खबर मिली कि आईटीआई के पीछे सरसों के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो शव भाई का था। भाई का कहना है उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अज्ञात लोगों ने भाई की धारदार हथियार से हत्या कर शव को यहां फेंका है। पुलिस को खेत के अंदर मृतक का अंडरवियर व एक चप्पल मिली।
गले से लेकर पैर तक किए गए प्रहार
मृतक खिलाड़ी को आरोपियों ने बेरहमी से मारा है। इसका अंदाजा उसके शरीर पर मिले चोट के निशानों से लगाया जा सकता। गले से लेकर पैर तक धारदार हथियार से प्रहार के निशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सौ मीटर दूर मिली साइकिल
युवक के शव से दो सौ मीटर दूर उसकी साइकिल चकरोड पर पड़ी मिली। उसके भाई ने साइकिल की पहचान भी की है। 
रेलवे लाइन के पास मिली जैकेट व पेंट 
घटनास्थल पर डॉग स्क्वैड की टीम पहुंची। इस दौरान खोजी कुत्तों को शव व कपड़े मिलने वाले स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया। जहां कुत्ता सूंघता हुआ रेलवे लाइन के पास के पास जाकर रुक गया। टीम ने वहां से जैकेट व पैंट बरामद किए। मृतक के भाई ने पेंट व जैकेट मृतक के बताए। 
अवैध संबंधों की चर्चा, एक महिला से पूछताछ
घटना को लेकर अवैध संबंधों की चर्चा है। इस तरह की जानकारी और युवक के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में भी लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक, धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि खेत में युवक का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली थी। युवक की हत्या की गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
मैनपुरी छात्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नवोदय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर गिरफ्तार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें