मैनपुरी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक पर नाबालिग लड़की से दोस्ती की। उसे प्रेम जाल में फंसाकर मैनपुरी बुलाया और दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
फर्रुखाबाद जिले की रहने वाली एक लड़की को एटा के रहने वाले युवक ने फेसबुक पर अपने प्रेमजाल में फंसाकर मैनपुरी बुला लिया। यहां लड़की को नशे में कर उसके साथ आरोपी ने दो साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बनाए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करते हुए शादी का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने घर से निकलना बंद कर दिया है और पढ़ाई भी बंद हो गई है। पिता ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
फर्रुखाबाद कस्बा की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की फेसबुक चलाने के दौरान कुछ दिनों पहले एक युवक के जाल में फंस गई। जनपद एटा के गांव नरेरा के रहने वाले युवक से पहले बातचीत शुरू हुई। युवक ने बातों में फंसाया और फिर फोन पर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
सितंबर 2024 में बालिका ने आरोपी की बातों में आकर पिता से कहा कि वह मैनपुरी में रहने वाली अपनी बहन के घर जाएगी। पिता को कोई जानकारी नहीं थीं। वह नाबालिग पुत्री को 15 सितंबर को बहन के घर छोड़ कर चले गए।
17 सितंबर को बालिका बहन से बाजार जाने की बात कह कर घर से गई और फिर वापस नहीं लौटी। सभी लोग तलाश कर रहे थे। इस बीच शाम करीब 7 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंची। काफी पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया।
इसके बाद से ही पुत्री गुमसुम रहने लगी। इस दौरान आरोपी ने बालिका के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली और उस पर फोटो और वीडियो से छेड़छाड़ कर बड़ी पुत्री को डालने लगा।
इसके बाद आरोपी ने तीनों पुत्रियों के फोटो भी अश्लील बनाकर डालने शुरू कर दिया। 30 नवंबर को जब जानकारी हुई तो बेटी से जानकारी ली। तब नाबालिग बेटी ने बताया कि उसे युवकों ने अपने चंगुल में फंसा रखा है।
एक दिसंबर को वह मैनपुरी बड़ी बेटी के घर आए। तब बेटी ने बताया कि जिस दिन बाजार गई थी, उस दिन आरोपी और उसके दो साथियों ने आगरा घुमाने की बात कह कर ले गए थे। रास्ते में उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश की।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाए। इसके बाद से लगातार आरोपी पुत्री से शादी करने का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर हैं। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।