फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेहूं कटवाने से मना करने युवक को सरिये से पीटा

Tue, 07 May 2024 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं कटवाने से मना करने पर युवक को सरिये से पीटा
विज्ञापन

जातिसूचक गालियां देकर किया अपमानित, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव गड़ेरी में नामजद लोग एक अनुसूचित जाति के युवक को जबरदस्ती गेहूं कटवाने के लिए ले गए। जब उसने मना किया तो जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया। सरिये और लोहे की सांकर से पीटकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ेरी निवासी लक्ष्मी जाटव ने बताया कि सोमवार की दोपहर देवर भूरे को गांव के रहने वाले रामू और लकी एक अन्य साथी के साथ गेहूं कटवाने को ले गए थे। खेत पर पहुंचने के बाद जब देवर ने गेहूं काटने से मना कर दिया तो नामजद लोगों के साथ रोशन यादव देवर को जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लोहे की सरिया और सांकर से पिटाई की गई। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि पीटने के पीछे एक और वजह है। नामजद लोगों से पार्टी विशेष को वोट देने को लेकर भी विवाद हुआ था। इस विवाद में घायल देवर को उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देवर की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें