फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खद्दरा जा रहे पैक्सफेड चेयरमैन पर जानलेवा हमला

Tue, 07 May 2024 04:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खद्दरा जा रहे पैक्सफेड चेयरमैन पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

गाड़ी में की तोड़फोड़, दो बाइकों पर सवार थे छह हमलावर, चालक को सरिये से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। जिले में मतदान के दिन भाजपा नेता पैक्सफेड चेयरमैन पर गांव खद्दरा के पास दो बाइकों पर सवार छह लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही चालक को सरिया से पीटा। हमले में पैक्सफेड चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य नेता बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल चालक का मेडिकल कराया गया। हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जनपद में लोकसभा चुनाव अधिकतर स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। इस बीच पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान और जिला पंचायत सदस्य शुभम जाटव के साथ कुसमरा रामनगर रोड से होते हुए गांव खद्दरा जा रहे थे। नगला दुगई के पास कार को रोक कर सभी लोग लघुशंका करने लगे। तभी वहां दो बाइकों पर सवार छह लोग आए। सभी के मुंह गमछा से बंधे हुए थे और हाथों में बेल्चा और लाठी-डंडे थे। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं पर भी जानलेवा हमला किया लेकिन वह लोग बच गए। इस दौरान गाड़ी का चालक सरिये से हमला में घायल हो गया। अचानक हुए हमले से संभलने के बाद नेताओं ने अधिकारियों को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद कुछ देर बाद ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लेकिन तब तक बाइक सवार हमलावर वहां से भाग गए थे। पुलिस सभी भाजपा नेताओं को लेकर थाने आई। वहां पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य की ओर से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार छह हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें