फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मामूली विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, युवक को पेड़ बांधकर पीटा, तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना ताजगंज के गांव लकावली में मामूली बात पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद एक पक्ष ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि लकावली गांव में भैंस का खूंटा गाढ़ने के लेकर दो पक्षों में गुरुवार की सुबह विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष ने एक युवक को पेड़ से रस्सियों से बांध लिया और उसकी पिटाई लगा दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं से कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद एक युवक पेड़ से रस्सियों से बंधा दिख रहा है और उसे कुछ लोग मार रहे हैं। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें