फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 04 Jan 2020 01:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
युवक को पकड़ कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आहत युवक ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर के सामने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया।  
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कालिंदी बिहार निवासी सतेंद्र जादौन ऑटो चलाता है। शनिवार करीब 12 बजे वो एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उसके हाथ में केरोसिन से भरा डिब्बा था। एसएसपी दफ्तर के सामने सतेंद्र ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। 

इसके बाद खुद को आग लगाने का प्रयास किया। यह देख वहां हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर सतेंद्र को पकड़ा और केरोसिन का डिब्बा छीना। इसके बाद उसे नहलाया गया। उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

सतेंद्र का कहना है कि उसने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी उससे हर महीने एक हजार रुपये चौथ मांग रहे थे। चौथ नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 

सतेंद्र का आरोप है कि पुलिस वाले एक-एक लाख रुपए में बिक गए हैं। जब भी वो शिकायत लेकर जाता है उसे टरका देते हैं। पुलिस अफसरों से भी उसने गुहार लगाई, लेकिन कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें