फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड न बनवाने पर प्रधान की हत्या, झोपड़ी में शव रखकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 03:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • ग्राम प्रधान की हत्या का खुलासा: राशन कार्ड न बनवाने पर गांव के युवक ने की थी वारदात 
विज्ञापन
झोपड़ी में मिला था अधजला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के गांव रसूलपुर के प्रधान हरिकिशन (48) की हत्या गांव के ही युवक नरेश ने की थी। पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा करते हुए उससे पूछताछ के बाद बताया कि 20 दिन पहले वो प्रधान के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गया था। प्रधान ने मना कर दिया था। इसी पर उसने हत्या की ठान ली, क्योंकि प्रधान के साथ पहले से रंजिश चली आ रही थी। गला दबाकर मार डालने के पांच घंटे बाद सुबूत मिटाने के लिए उसने झोपड़ी में आग लगाई थी।

विज्ञापन


एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे झोपड़ी में बुधवार की सुबह प्रधान हरिकिशन का अधजला शव मिला था। मामले में देर रात ग्राम प्रधान के पुत्र गौरव ने गांव के ही नरेश पुत्र भगवानदास के खिलाफ शक जाहिर करते हुए हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।


गौरव के अनुसार, उसके पिता शराब पीने के आदी थे। 28 जुलाई की शाम करीब सात बजे वो शराब पीकर अनिल की चक्की के सामने से घर के लिए वापस आ रहे थे। तभी नरेश उसके पिता को रोककर बातचीत करने के बाद हाथ पकड़ कर ले गया था, जिसे गांव के नीतू व सर्वेश ने देखा था। 
विज्ञापन


सुबह उनका अधजला शव रशीद खां की झोपड़ी में मिला। गांव के रामेश्वर व सियाराम ने बताया कि सुबह चार बजे वो जूनियर हाईस्कूल की तरफ जा रहे थे तभी रास्ते में नरेश हड़बड़ी में रशीद खां की झोपड़ी की तरफ से आते हुए देखा था। थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक सलीम ने बताया कि गांव के युवक नरेश ने प्रधान की हत्या की बात कुबूल कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

विवाद: राशन कार्ड के फार्म पर हस्ताक्षर नहीं किए थे प्रधान ने

थाना प्रभारी सलीम खान ने बताया कि नरेश ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। उसने बताया है कि वह 20 दिन पहले प्रधान के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गया था। उसने आवेदन फार्म भर रखा था। प्रधान से मोहर लगाकर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। प्रधान ने कह दिया कि तेरा राशन कार्ड कभी नहीं बनेगा, भाग जा यहां से। तभी उसने हत्या करने की ठान ली थी।

बदला: प्रधान ने छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया था

नरेश ने बताया कि प्रधान के परिवार के साथ रंजिश तीन साल से चली आ रही है। 2017 में प्रधान ने रिश्ते की एक भाभी से तहरीर दिलाकर उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। तब से ही सोच रखा था कि एक न एक दिन बदला लेना है। अब राशन कार्ड के मामले के बाद तो उससे रहा नहीं गया। वह सिर्फ मौके की तलाश में था।

वारदात: हत्या कर घर गया, खाना खाया और सो गया

पुलिस ने बताया कि नरेश को मंगलवार की रात प्रधान शराब के नशे में मिला। वह उसे पकड़कर रशीद की खाली पड़ी झोपड़ी में ले गया। वहीं गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर आया और खाना खाकर सो गया। रात 3 बजे आंख खुली तो वह पुन: घटनास्थल पर पहुंचा। झोपड़ी के पास खड़ी ठेल पर रखे कपड़े और भूसा की बोरी प्रधान के ऊपर डालकर आग लगा दी जिससे लोग समझें कि वह जलकर मरा है। इसके बाद घर आकर फिर से सो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें