एक युवक ने शुक्रवार को व्हाट्सएप पर समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल होते ही सैकड़ों लोगों थाने पहुंच गए। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर कराया गया है। जाटव बस्ती, चौकी मोहल्ला निवासी हरेन्द्र ने शुक्रवार को सुबह समुदाय विशेष के खिलाफ व्हाट्स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी।
पोस्ट होते ही समुदाय के लोग भड़क गए। लालाराम मार्ग निवासी आमिर पुत्र कमालुद्दीन ने थाने पहुंचकर शिकायत की, उसने बताया कि पोस्ट उसके मोबाइल पर भेजी गई है।