फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: युवक ने फेसबुक पर लिखा- हत्या की सुपारी लेने वाला है कोई, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 04 Feb 2021 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में ढाई माह बाद फेसबुक पर हत्या की सुपारी जारी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला रहट गली बड़ा बाजार का है। यहां के निवासी एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर हत्या की सुपारी जारी की थी। पोस्ट में उसने सुपारी लेने वाले को पांच लाख एडवांस और पांच लाख रुपये काम होने के बाद देने का ऑफर दिया था। 

फेसबुक पोस्ट को कई लोगों ने एक दूसरे के साथ साझा किया। जब इस पोस्ट को मोहल्ले के ही एक अन्य युवक ने देखा तो उसने साइबर सेल को इसकी जांच कर कार्रवाई करने का प्रार्थना पत्र दिया। साइबर सेल प्रभारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि रहट गली निवासी आशीष तिवारी ने थाने में ढाई माह पूर्व एक तहरीर दी थी। इसमें लिखा था कि कोई व्यक्ति हत्या की सुपारी दे रहा है। वह उसकी फेसबुक आईडी से जुड़ा है। 
इस पर पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी अशोक तिवारी निवासी रहट गली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट ड़ालने पर पुलिस करेगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने उन लोगों को आगाह किया है जो फेसबुक पर हथियारों के साथ अपनी वीडियो, फायरिंग करते हुए वीडियो तथा प्रतिबंधित हथियारों के साथ फोटो अपलोड कर वायरल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो अथवा फोटो वायरल करने पर उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए युवा ऐसी पोस्ट करने से बचें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें