फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोशल मीडिया ने पहुंचाया जेल, तमंचे के साथ वीडियो हुआ था वायरल

Mon, 06 Feb 2023 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दबंगई दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो बनाया था। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर में युवक को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ दबंगई दिखाना भारी पड़ गया। थाना कमला नगर पुलिस ने आरोपी एल्विस उर्फ मुकुल पाराशर को गिरफ्तार करके जेल भेजा। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि 4 फरवरी को सोशल मीडिया पर तमंचा हाथ में लिए युवक का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए फोटो के आधार पर आरोपी की पहचान बल्केश्वर निवासी एल्विस उर्फ मुकुल के रूप में की। रविवार को उसे गिरफ्तार करके सोशल मीडिया पर प्रदर्शित तमंचा भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दबंगई दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो बनाया था। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। उस पर मारपीट के दो मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें