किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन दो बजे मां की नींद खुली तो बहन चारपाई पर नहीं थी। इस पर खोजबीन शुरू कर दी। इस पर ताऊ को बताया। तहेरे भाई का साला वीरभान भी घर में नहीं था। इस पर खोजबीन में जुट गए। सुबह दोनों के शव ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिली। पुलिस पहले प्रेम संबंध में आत्महत्या का मामला मान रही थी। मगर, परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
परिवार में मचा कोहराम
परिजनों ने बताया कि बेटी पांचवीं तक पढ़ी थी। वह तीन भाई और दो बहन थीं। वीरभान बचपन से ही जीजा के घर पर रह रहा था। मजदूरी करता था। वीरभान के बड़े भाई बंटी ने घटना के कारणों की जानकारी से इंकार किया। बताया कि हम दो भाई और पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भाई ने लिखकर दिया
थाना प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि किशोरी के भाई ने पुलिस को लिखित में दिया कि बहन और रिश्तेदार युवक ने घर से किसी बात पर नाराज होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने इनके बीच प्रेम संबंध से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
रात भर परेशान रहे परिजन
किशोरी और युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वीरभान की बहन मंजू देवी का कहना था कि रात में पता चलने पर दोनों की तलाश की थी। उनके किसी निजी वाहन से जाने की आशंका थी। इस पर टोल पर पता किया। मगर, नहीं मिले। पुलिस को भी बताया था। सुबह उनके ट्रेन से कटने की जानकारी मिली।