हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 को रद्द करते हुए दो बालिगों के बीच सहमति से समलैंगिक संबंध को गैर-आपराधिक ठहराया। इस देशभर में बहस भी छिड़ी हुई है। इस बीच आगरा में समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस भी असमंजस में पड़ गई।
थाना एत्माद्दौला में युवकों की दोस्ती का मामला शनिवार को चर्चा का विषय बन गया। एक युवक खुद को दूसरे की पत्नी बता रहा था। यह सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बाद में दूसरे युवक को पकड़ लिया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने बातचीत की। इसके बाद समझौता हो गया।
रकाबगंज क्षेत्र का युवक एत्माद्दौला के एक कारखाना में काम करता है। उसकी दोस्ती क्षेत्र के ही एक युवक से हो गई। दोनों के बीच दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वो साथ रहने लगे। ईदगाह के युवक ने घर छोड़ दिया। वो कभी कभार जाता था।