फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाजरे के खेत से आ रही थीं अजीब सी आवाजें, जाकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 16 Sep 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
बाजरे के खेत से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए उस खेत में क्या हो रहा था। 


घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की है। थाना मगोर्रा इलाके के एक गांव में पड़ोस के घर में छठी पूजन से लौट रही युवती को रास्ते से दो युवक जबरन उठा ले गए। पास ही बाजरे के खेत में उससे गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसके कपड़े भी साथ ले गए। 

घर न पहुंचने पर परिजनों ने युवती को खोजा तो वह नग्नावस्था में खेत में मिली। कपड़े से ढककर उसे घर लेकर आए। युवती के पिता ने गांव के युवक और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गुरुवार की रात युवती पड़ोसी के घर छठी पूजन से लौट रही थी। रास्ते में खड़े दो युवक उसे उठाकर गांव के पास ही बाजरे के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। 

खोजते हुए परिजन और ग्रामीण खेत तक पहुंचे तो आरोपी युवक, युवती के कपड़े लेकर भाग खड़े हुए। शुक्रवार दोपहर पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। 

यहां पर पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक और पाली डूंगरा निवासी विनोद के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों के घरों पर दबिश दी गई है। पीड़िता को डाक्टरी जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहले भी हुईं कई वारदात

वर्ष 2016 में प्रधान पुत्र ने अपने साथी के साथ किशोरी से किया गैंगरेप।
वर्ष 2015 में शहर के एक होटल में महिला से गैंगरेप।
वर्ष 2015 में किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात, हुआ था बवाल।
17 जुलाई को पटना से मथुरा आ रही किशोरी से ट्रेन में दुष्कर्म के बाद आरोपी आगरा में उतरा।
 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें