एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की युवती के साथ शुक्रवार को जिम में बदसलूकी हुई थी। आरोप है कि डाइट प्लान बनाने के बहाने केबिन में बुलाकर जिम ट्रेनर ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पुलिस ने छेड़छाड़ और दुराचार की धारा में केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि आरोपी जिम ट्रेनर शहर से बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे पालीवाल पार्क के पास पकड़ लिया। पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। छानबीन में पता चला कि जिम ट्रेनर की आदतें ठीक नहीं है। बयानों में पीड़िता ने आरोपों की पुष्टि की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बहुत भरोसे के साथ जिम में युवतियां और महिलाएं आती हैं। ऐसा माहौल मिलेगा तो कोई लड़की जिम नहीं जाएगी।
महिलाओं में पैदा हुआ डर
गोल्ड्स जिम में युवती से छेड़खानी की घटना ने महिलाओं को भी डरा दिया है। उनका कहना है कि ऐसी वारदातों से गलत असर पड़ता है। जिम ट्रेनरों के लिए पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य करना चाहिए।