फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर युवती की हत्या, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
युवती का फ़ाइल फ़ोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी जसराना। थाना जसराना के गांव नगला अमर सिंह में खेत से खाना देकर लौट रही युवती की गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या से पूर्व दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। थाना जसराना के गांव नगला अमर सिंह निवासी 18 वर्षीय युवती बीना पुत्री वीरपाल सिंह खेत पर परिजनों को खाना देकर देने गई थी। खाना देकर घर को लौट गई थी। खेत में काम निपटाने के बाद घर पहुंचे परिजनों को जब युवती घर पर नहीं मिली तो हड़कंप मच गया। वीरपाल सिंह ने अपने पुत्रों के साथ युवती की खेतों में तलाश की तो पास ही मौजूद खेतों में खाने के टिफिन के साथ उसका शव मिला। उसके गले में उसका ही दुपट्टा फंसा हुआ था। देर रात्रि मिले शव के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल गिरीश चंद्र मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में बैठे परिजन - फोटो : AMAR UJALA
थाने में बैठे परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें