फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली लगने से मौत ,परिवार में कोहराम

विज्ञापन
म्रतक का फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सहसपुर निवासी राहुल शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा पिता शर्मा पिता के साथ खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। रात उसने खेत में खड़ी गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कराई थी। इसके बाद भूसा को ट्रैक्टर में लादकर घर लेकर आ रहा था। जब ट्रेक्टर घर पहुंचा तभी उसके ट्रैक्टर से उतरते समय उसके अचानक गोली लग गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन और पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार इन कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में उसके 3 साथी साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से वह तमंचा भी बरामद हुआ है, जिससे गोली चली थी। पुलिस ने तमंचे से फिंगरप्रिंट ले करके उसकी जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जांच की जा सकेगी। प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडे ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

म्रतक के परिजन विलाप करते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
म्रतक के परिजन विलाप करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें