फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: कमर में तमंचा लगाकर टशन में घूम रही थी युवती, पुलिस ने पकड़ा तो बोली- जरूरी काम से आई हूं

Tue, 12 Apr 2022 06:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

स्वॉट टीम के दो सिपाही उस समय हैरान रह गए, जब उनकी नजर कमर में तमंचा लगाकर खुलेआम घूम रही युवती पर पड़ी। सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने युवती को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
जेल चौराहा के पास तमंचा लेकर घूम रही थी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में जेल चौराहा के पास सोमवार की शाम एक युवती कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी। वहां मौजूद स्वॉट टीम के सिपाहियों ने तमंचा देखा तो महिला पुलिस को सूचना दी। महिला पुलिसकर्मी ने जब तलाशी ली तो तमंचा बरामद हुआ। युवती को गिरफ्तार करने के साथ ही कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
स्वॉट टीम के दो सिपाही सोमवार की शाम जेल चौराहा के पास मौजूद थे, तभी उनकी नजर वहां जींस और कुर्ता पहने हुए एक युवती पर पड़ी। युवती की कमर में तमंचा लगा हुआ था। यह देखकर सिपाहियों ने तुरंत ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों के साथ पहुंची। 


तलाशी ली गई तो युवती के कब्जा से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम करिश्मा निवासी नई आबादी फुलबाड़ी थाना दक्षिण टोला फिरोजाबाद बताया।   उसने बताया कि वर्तमान में वह घिरोर के गांव ओय निवासी रिश्तेदार के साथ रह रही है। सोमवार को वह किसी काम से शहर आई थी। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

कुसमरा से युवक-युवती को पकड़ ले गई हरियाणा पुलिस

मंगलवार की दोपहर हरियाणा पुलिस की टीम ने मोहल्ला प्रेमनगर में दबिश दी। पुलिस यहां से एक युवक और युवती को पकड़ कर साथ ले गई। पता चला है कि गदपुरी थाने में दर्ज एक मामले में पुलिस द्वारा दबिश दी गई थी। 

विज्ञापन

हरियाणा के गदपुरी थाना में तैनात एसआई सुनील कुमार मंगलवार को थाने पहुंचे। वहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बेवर रोड स्थित मोहल्ला प्रेम नगर स्थित एक घर में दबिश दी। वहां पर पुलिस को एक युवक और युवती मिले, जिन्हें टीम अपने साथ थाने ले आई। एसआई ने बताया कि युवती के जाने के संबंध में 26 फरवरी को गदपुरी थाना में एक मुकदमा दर्ज कराया था तभी से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें