फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, एमजी रोड पर कार ने रौंदा; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 30 Aug 2024 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर तेज रफ्तार कार ने युवा कारोबारी की जान ले ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कारोबारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 

 
विज्ञापन
कोरोबारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के सामने बृहस्पतिवार रात को 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पर दौड़ रही ईको गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार सराफा कारोबारी साैरभ चाैपड़ा (37) की दर्दनाक माैत हो गई। टक्कर से उनका स्कूटर गाड़ी के अगले हिस्से में फंस गया। सराफ 10 मीटर तक घिसटते रहे। उनके सिर सहित कई जगह पर चोटें लगी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में उनकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सराफा बाजार में भी शोक की लहर दाैड़ गई।
विज्ञापन




 

पुष्प एन्क्लेव फेज-2, खतैना रोड, लोहामंडी निवासी साैरभ चाैपड़ा की फुव्वारा बाजार स्थित ताज मार्केट में शकुंतला जेम्स के नाम से फर्म है। उनके रिश्तेदार हरप्रीत ने बताया कि साैरभ बृहस्पतिवार रात को अपने दोस्त को छोड़ने के लिए भगवान टाकीज गए थे। रात तकरीबन 10 बजे स्कूटर लाैटकर घर आ रहे थे। एमजी रोड के स्पीड कलर लैब स्थित कट पर आने के बाद बाग फरजाना की तरफ जाने के लिए मुड़ रहे थे। तभी हरीपर्वत चाैराहे की तरफ से तेज गति से आती ईको ने सराफ को टक्कर मार दी। स्कूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
विज्ञापन

घटना के बाद माैके पर लोग जुट गए। यह देखकर चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया। सूचना पर थाना हरीपर्वत की फोर्स पहुंच गई। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल सराफ को पहले जीजी नर्सिंग होम ले जाया गया। सिर में चोट लगी होने की वजह से सराफ की हालत गंभीर थी। इस पर उन्हें देहली गेट स्थित अस्पताल ले जाने के लिए बोला गया। मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्य़ु हो गई। ईको को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में परिजन की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाड़ी का पंजीकरण हाथरस के व्यक्ति के नाम पर है। लेकिन पंजीकरण में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें