गोवर्धन कस्बा निवासी युवक ने अपने जानकार युवक पर घर में बुलाकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
आरोप है कि सोमवार को करीब दो बजे एक युवक ने अपने घर कॉस्मेटिक का सामान देने के लिए बुलाया और कुकर्म किया। थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।