फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुद्धा पार्क से दूरबीन से कर सकेंगे ताजमहल का दीदार

विज्ञापन
बुद्धा पार्क का निरीक्षण करती सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय और जाटव समाज संस्था के उपेंद्र सि
विज्ञापन
आगरा। कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर बनाए जा रहे बुद्धा पार्क से लोग दूरबीन से ताजमहल देख सकेंगे। नगर निगम पार्क का काम दिसंबर तक पूरा कर लेगा। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने पार्क का निरीक्षण कर विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्हें गेट और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त मिली, जिसकी मरम्मत के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारतीय जाटव समाज संस्था के प्रतिनिधियों के साथ सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता निर्माण को निर्देश दिए कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार दिसंबर तक जितना काम पूरा होना है, उसका ब्योरा दें। निरीक्षण में कालिंदी विहार पश्चिमी गेट की ओर पार्क का प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त मिला।
इस वजह से बेसहारा पशु पार्क परिसर में प्रवेश कर गंदगी फैला रहे हैं। उन्होंने ठेकेदार को क्षतिग्रस्त गेट और बाउंड्रीवाल की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पार्क में कटीली झाड़ियां और खरपतवार हटाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और क्षतिग्रस्त टाइल्स को ठीक कराने के निर्देश भी दिए गए। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति और हस्तांतरण की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन



तकनीकी मानकों के तहत लगेंगे सांची द्वार के पत्थर
पार्क में स्थापित सांची द्वार के पत्थर भी व्यवस्थित ढंग से स्थापित नहीं मिले। सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंता को तकनीकी मानकों के अनुरूप दोबारा स्थापित कराने को कहा, ताकि द्वार की सुंदरता के साथ उसकी संरचनात्मक सुरक्षा भी बनी रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च क्षमता की दूरबीन स्थापित होने से पार्क में आने वाले नागरिक और पर्यटक ताजमहल देख सकेंगे। पार्क में साल, सागौन, नीम और बोधिवृक्ष के पौधे लगाने तथा भगवान बुद्ध के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचशील का झंडा लगाने का सुझाव दिया।


जलभराव रोकने के लिए बनेगा ड्रेनेज प्लान
पार्क में बारिश के दौरान जलभराव और मिट्टी के कटान की समस्या को देखते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने वर्षा जल निकासी की व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। जहां पानी के बहाव से मिट्टी का कटान हुआ है, वहां मिट्टी का भराव कराने की बात कही गई। संस्था के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने स्मृति शिलापट्ट स्थापित कराने का सुझाव दिया, जिस पर संस्था का भी नाम लिखा जाए। इस दौरान सहायक अभियंता जीवेक, हरिओम सिंह, एसएफआई सुदेश यादव, नेत्रपाल सिंह और आरआरपी सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें