फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 27 तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 21 Sep 2025 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका दिया है। बोर्ड ने आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर कर दी है। जिले में करीब तीन हजार छूटे हुए छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 6 सितंबर निर्धारित की थी। अंतिम तिथि के बाद भी जिले के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं के आवेदन नहीं हो सके थे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आवेदन की नवीन सारिणी जारी कर दी है। इसके अनुसार परीक्षार्थी के आवेदन के साथ प्रधानाचार्य 27 सितंबर तक कोषागार में शुल्क जमा कर सकेंगे। 30 सितंबर तक छात्र-छात्राओं का विवरण और शुल्क जमा की सूचना विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। पहली अक्तूबर से 4 अक्तूबर तक प्रधानाचार्य छात्रों के वेबसाइट पर दर्ज किए गए विवरण की जांच कर सकेंगे। विवरण में किसी प्रकार की कमी पर 5 से 8 अक्तूबर तक प्रधानाचार्य संशोधन करा सकेंगे। प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं की फोटो युक्त नामावलियां 10 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होंगी।

वर्जन प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वे छूटे हुए छात्र-छात्राओं के बोर्ड आवेदन निर्धारित समय में कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के बाद यदि कोई आवेदन नहीं हो पाता है तो इसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें