फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों ने पोस्टर पर तैयार किए चंद्रयान-3 के मनमोहक चित्र

Sun, 21 Sep 2025 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बड़ेरी प्राथमिक विद्यालय पर पोस्टर पर चंद्रयान-3, राकेट, अंतरिक्षयान के चित्र दिखाते छात्र और म - फोटो : बड़ेरी प्राथमिक विद्यालय पर पोस्टर पर चंद्रयान-3, राकेट, अंतरिक्षयान के चित्र दिखाते छात्र और मौजूद ​शिक्षक।
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड के बड़ेरी प्राथमिक विद्यालय पर भारतीय अंतरिक्ष सप्ताह के तहत अंतरिक्ष कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने द्वारा चंद्रयान-3, राकेट, अंतरिक्षयान, इसरो का लोगो आदि चित्र बनाए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर अंतरिक्ष क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय बड़ेरी पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काल में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है। विद्यालय के अध्यापक सौरभ सहाय और सुनील कुमार ने बताया कि अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी से भारत की सुरक्षा एवं विश्व में सामरिक महत्व बढ़ा है। इस दौरान प्रिया, सरिता देवी, निहारिका सिंह, मीरा देवी, अर्चना यादव, सारिका आदि ने भी बच्चों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें