योगी चैतन्यनाथ की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। समाधि से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर पर गंभीर चोट लगने और खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा में नाथ संप्रदाय के लालनाथ समाधि मठ के मठाधीश योगी चैतन्यनाथ की मौत हो गई थी। उन्हें समाधि दे दी गई। घरवालों ने हत्या करने की बात कही। पुलिस कमिश्नर से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। घरवालों की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर ने पोस्टमार्टम के आदेश दिए।
विज्ञापन
21 मई को योगी चैतन्यनाथ का शव समाधि से निकालकर पोस्टमार्टम किया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक खून बह जाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के बाद मामला गरमा गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच करेगी। मामला सदर थाना क्षेत्र के नामनेर स्थित लालनाथ समाधि मठ का है।