फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः उपचुनाव से पहले पांच अरब की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 13 Sep 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 सितंबर को टूंडला के वीरी सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आएंगे। वह एक अरब 42 करोड़ 27 लाख 93 हजार की 32 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो अरब 48 करोड़ 23 लाख 59 हजार की 129 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार को आगरा मंडलायुक्त अनिल कुमार, डीआईजी ए सतीश गणेश ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर आए, व्यवस्थाओं को देखने के साथ ही खामी होने पर सुधार के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें: विधानसभा उपचुनाव से पहले यहां आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बताय कि मुख्यमंत्री एक अरब 97 करोड़, 78 लाख से अधिक लागत की जसराना नवीन नहर की परियोजना, फिरोजाबाद-रूपसपुर-बाहिदपुर मार्ग पर कानपुर-टूंडला रेल सेक्शन पर रेल उपरगामी सेतु, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद में 100 व्यक्तियों के लिए आश्रय भवन, ककरऊ जलेसर रोड स्थित कान्हा गोशाला, पचोखरा, शंकरपुर, अनवारा, चुल्हावली में बने अंत्येष्टि स्थल का निर्माण सहित कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 
Trending Videos

68.67 लाख की लागत से उस्मानपुर चनारी मार्ग से साहाबाद संपर्क मार्ग, 28.25 की लागत से एटा टूंडला मार्ग पिपरौली से गंगापुर मार्ग, 17.84 लाख की लागत से फिरोजाबाद जलेसर से जवाहरपुर मार्ग, 29.02 लाख की लागत एरई सिकंदरपुर मार्ग से नगला बीरी मार्ग का नवनिर्माण शामिल है।

पशु चिकित्सालय अरांव, भारौल, शिकोहाबाद, सिरसागंज में 161.12 लाख की लागत से अनावासीय भवनों के निर्माण, आसफाबाद चौराहे से फतेहाबाद मार्ग पर, उखरेंड-भदान मार्ग, हिरनगांव टूंडला स्टेशन मार्ग पर रेल उपरगामी सेतु एवं विधानसभा टूंडला, शिकोहाबाद क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज की स्थापना, गौ संरक्षण केंद्र कठफोरी निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे।
 
विज्ञापन

जन कल्याणकारी योजनाओं का देंगे लाभ 
योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मछुआ आवास योजना, मत्स्य पालन योजना के हजारों लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें