एनएसएस शिविरों में मिलता है व्यावहारिक ज्ञान
ब्यूरो
निधौली कलाँ। राष्ट्रीय इंटर कालेज में आयोजित एक दिवसीय एनसीसी शिविर को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को एनएसएस शिविरों के माध्यम से प्रयोगात्मक व व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है।
कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा किताबी ज्ञान है जबकि शिविरों में व्यहारिक ज्ञान मिलता है। उपस्थित लोगों में रामबहादुर, प्रमोद निगम, कौशल कुमार, महावीर सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, घनश्याम यादव, घनश्याम शर्मा, रामकिशन कौशिक, मीरा कौशिक, सीपी सिंह, दिनेश बाबू, करन प्रताप सिंह आदि प्रमुख हैं।