फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल में सीएम योगी बोले: पिता न जाने पुत्र का नाम, शिवपाल को न मिले बैठने को कुर्सी, यह है सपा की दुर्गति

Fri, 18 Feb 2022 03:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर कटाक्ष किए। अखिलेश के साथ शिवपाल यादव की वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसा।
विज्ञापन
करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के करहल में मुख्यमंत्री योगी ने मुलायम सिंह यादव की जनसभा पर कहा कि नेताजी जानते हैं कि यहां की जनता एसपी सिंह बघेल को नेता चुनने का फैसला कर चुकी है। नेताजी ने कल यही कहा था कि तुम लोग जो चाहो तय कर लो। अपना विधायक चुन लो। दूसरा व्यक्ति बोले जा रहा है कि नाम बोल दीजिए। वह कह रहे हैं लल्ला कौन यहां प्रत्याशी है। मुझे तो पता ही नहीं है। अब ये दुर्गति हो गई हो कि पिता, पुत्र का नाम न जान रहा हो। 

दुर्गति का उदाहरण हैं शिवपाल- योगी 

मुख्यमंत्री ने अखिलेश के साथ शिवपाल यादव की वायरल तस्वीर को लेकर तंज कसते हुए कहा कि बेचारे शिवपाल यादव प्रदेश के नेता थे। उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली। मुंह लटकाए बैठे हुए थे। वह प्रदेशभर में घूमते थे। हजारों लोग उनके साथ जाते थे। नेताजी के प्रमुख सिपहसलार थे। बेचारे को कुर्सी का हत्था बैठने को मिला। आज दुर्गति का जीता जागता नमूना शिवपाल यादव हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी जिस दिन नामांकन करने करहल में आए थे, तब कहा था कि अब दोबारा सर्टिफिकेट लेने आऊंगा। लेकिन उनको पांचवें दिन ही यहां आना पड़ा। उनकी स्थिति आसमान से टपके, खजूर पर लटके वाली हो गई है। वो बौखला गए हैं। 

विज्ञापन

बघेल पर हमले को लेकर सपा पर बरसे 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के लोग बौखला गए हैं। वह आपा खो चुके हैं। एसपी सिंह बघेल पर हुआ हमला सपा की कायराना हरकत है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। याद करना, हमने पांच के साल के अंदर समाजवादी पार्टी के सरंक्षण में पलने वाले पेशेवर गुंडे और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर को मरम्मत के लिए भेज दिया है। जिन लोगों की ज्यादा गर्मी निकल रही है, वह 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें