हर बार जयवीर सिंह को मिला मंत्री का ताज
राजनीतिक मायनों में जयवीर सिंह की किस्मत ने भी उनका भरपूर साथ दिया। अब तक वे तीन बार विधायक चुनकर आए और हर बार उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिला। फिर चाहे सरकार किसी भी दल की रही हो। पहली बार वे मैनपुरी की घिरोर विधानसभा सीट (वर्तमान में अस्तित्व में नहीं) से 2002 में बसपा के टिकट पर विधायक बने।
2003 में वह मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बने। इसके बाद 2007 में भी घिरोर से ही उन्होंने जीत दर्ज की और मायावती सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रहे। वहीं अब तीसरी बार वह मैनपुरी सदर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए और योगी मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।
प्रोफाइल
विधायक- जयवीर सिंह, भाजपा।
विधानसभा सीट: मैनपुरी सदर
कार्यकाल: तीसरी बार विधायक (पूर्व में दो बार घिरोर विधानसभा सीट से विधायक )
राजनीतिक कैरियर: ग्राम प्रधान करहरा, विधायक घिरोर (2002-07 व 2007-12), पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सिंचाई यांत्रिक।