मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादम्बरी रंगमंच पर चल रहे छह दिवसीय योग शिविर में मंगलवार को योगासन कराए गए। योग के माध्यम से निरोग रहने की सलाह दी गई।
डॉ. केशव सिंह यादव सह जिला संघ संचालक ने कहा कि योग का प्रचार प्रसार नियमित योग कक्षाओं के माध्यम से गांव-गांव घर घर तक ले जाना है। तब हम एक स्वस्थ भारत ही नहीं बल्कि स्वस्थ विश्व का निर्माण कर सकते हैं। श्रीदेवी राजपूत महिला राज प्रभारी उत्तरप्रदेश ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो हमें अपने शरीरबल, मनोबल प्राणबल, इंद्रियबल और यमबल को बढ़ाना होगा।
संयोजक डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश, धीरेंद्र सिंह फौजी, डॉ. आरके सिंह, नीरज चौहान, होरीलाल, शैलेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, विमल कुमार, एसपी सिंह, कुसुम श्रीवास्तव, शशिप्रभा राजपूत, राजू रंगशाला, आराधना सक्सेना, प्रीती, अजय चौहान मौजूद रहे।