फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पर भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने साधा निशाना, कहा- सीएए से देश में भय का माहौल

Sun, 26 Jan 2020 10:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
समर्थकों को संबोधित करते यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में नागरिकता कानून पहले से ही बना है। लेकिन मौजूदा सरकार धर्म के नाम पर देश के दोबारा विभाजन के लिए नागरिकता कानून लाई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं किसानों की दुर्गति हो रही है। इससे ध्यान भटकाने के लिए सीएए कानून लाया गया है। पर, यहां के लोग देश को धर्म के नाम पर दोबारा नहीं बंटने देंगे। यशवंत सिन्हा शनिवार को आगरा आए थे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

'यूपी में अराजकता'

यशवंत सिन्हा नौ जनवरी को गेटवे ऑफ इंडिया मुबंई से गांधी शांति यात्रा के रूप में महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान होकर शनिवार को 17वें दिन फतेहपुर सीकरी होकर आगरा पहुंचे। गांधी शांति यात्रा का समापन 30 जनवरी को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट दिल्ली पर होगा। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून से देश में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में भी आराजकता फैली हुई है। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, सुरेंद्र चौधरी, फतेह सीकरी के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें