समर्थकों को संबोधित करते यशवंत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में नागरिकता कानून पहले से ही बना है। लेकिन मौजूदा सरकार धर्म के नाम पर देश के दोबारा विभाजन के लिए नागरिकता कानून लाई है।
उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं किसानों की दुर्गति हो रही है। इससे ध्यान भटकाने के लिए सीएए कानून लाया गया है। पर, यहां के लोग देश को धर्म के नाम पर दोबारा नहीं बंटने देंगे। यशवंत सिन्हा शनिवार को आगरा आए थे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।