फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में उफान, केशी घाट की सीढ़ी डूबी

विज्ञापन
वृंदावन यमुना उफान पर ऐतिहासिक केसी घाट की सीढ़ियां पानी में डूबी - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा/वृंदावन। यमुना का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। केशी घाट की सीढ़ी डूब गई है। इससे यमुना के निचले इलाकों में हलचल होने लगी है। खासकर खादर वाले क्षेत्र के लोग परेशान होने लगे हैं। ऊपरी क्षेत्र में बरसात होने का असर अब यमुना में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिन से यमुना जल में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार की यमुना के जल स्तर में हुए इजाफे के चलते केशीघाट की सीढ़ी दुब गई है। वृंदावन की परिक्रमा कर रहे भक्तों को यमुना का विशाल आकार लुभा रहा है। हालांकि चिंता यमुना किनारे खासकर निचले इलाकों में देखने को मिल रही है। वृंदावन में बड़े पैमाने पर यमुना के खादर में अवैध रूप से कालोनियां बस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें