फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी से लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
टूंडला के रसूलाबाद घाट पर यमुना में बढ़ते जलस्तर के साथ पहुंच रही जलकुंभी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। पहाड़ी इलाकों में कई दिनों से हो रही बारिश के कारण हथिनी कुंड से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते किसान परेशान हैं। यमुना के खादरों में खड़ी उनकी फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन

यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों का कहना है कि खादर में खेती करने वाले किसानों ने बाजरा, मक्का, ज्वार व सब्जी आदि फसलें की हैं। हालांकि यमुना क्ज्ञ जलस्तर बढ़ने से फसल डूब गईं हैं। रसूलाबाद निवासी किसान रोमन सिंह का कहना है यदि यमुना में पानी और बढ़ गया तो कुछ भी हाथ नहीं लगेगा। खेतों में पानी भरना शुरू हो जाएगा। जिससे किसानों की खेती बोने में देरी होगी और इसका असर पैदावार पर होगा।
इन गांव के किसान प्रभावित
गांव नगला केसों, जटपुरा, बालमपुर, रसूलावाद, रामगढ़, ग़दलपुरा, गढ़ी साहब, रामगढ़, बजहेरा, नगला काले, कुतुकपुर साहब, नगला राजपति, ग्वारई, नगला नंदा, नगला मूसटा, नियामतपुर, घुरुकूआ आदि गांव के किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें