जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने प्रोजेक्ट बनाया है। वन विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभागों के समन्वय से भूमि की व्यवस्था की जा रही है। कैलाश मंदिर पर प्रस्तावित घाट करीब 250 मीटर चौड़ा होगा। नदी की सतह में सीढि़यां होंगी। घाट पर ही स्नान के बाद वस्त्र बदलने के लिए कमरा बनेगा।
यह भी पढ़ेंः- Agra Accident News: कार की टक्कर से ऑटो सवार पिता-पुत्र समेत छह की मौत, चार लोग घायल; मची चीख-पुकार
एडीए का प्रस्ताव खारिज
कैलाश मंदिर पर घाटों के सौंदर्यीकरण व रिवर फ्रंट विकसित करने के लिए पहले आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने प्रस्ताव बनाया था। प्रस्ताव शासन को रास नहीं आया। जिसके बाद पर्यटन विभाग और यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन के प्रस्ताव पर शासन के साथ सहमति बनी है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
दो साल से हो रही कवायद
दो साल से यमुना किनारे स्थित कैलाश मंदिर के घाटों के पुनर्उद्धार की कवायद हो रही है। 2022 में तत्कालीन एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया, फिर निवर्तमान एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ सहित कई अफसरों ने दौरा किया। डीएम ने बैठकें की। जिसके बाद मसौदा तैयार हो सका है।
यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे