फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काशी की तर्ज पर जगमगाएंगे यमुना घाट

विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम
विज्ञापन
आगरा। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को तीर्थधाम बटेश्वर का दौरा कर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बटेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्प्लेक्स, यज्ञशाला, बहुउद्देशीय हॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रगति जांची और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने यमुना किनारे ऐतिहासिक मंदिर शृंखला के संरक्षण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि काशी और बनारस की तर्ज पर सभी घाटों पर हाईमास्ट लाइट, फसाड लाइटिंग और लाइट एंड साउंड शो की प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही पूरे क्षेत्र में एक सेंट्रलाइज्ड पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे मेलों और पर्वों पर श्रद्धालुओं को सुविधा हो और वातावरण भक्तिमय बना रहे।

जिलाधिकारी ने मंदिरों के ऐतिहासिक महत्व को सहेजने के लिए प्रत्येक मंदिर पर स्टोन साइनेज लगाने के निर्देश दिए, जिसमें मंदिर का नाम और उसका पूरा इतिहास अंकित होगा। हेरिटेज कंजर्वेशन के तहत मंदिरों में लगाए गए दरवाजों की खराब गुणवत्ता पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और काष्ठ कला विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें बदलने के आदेश दिए।
विज्ञापन


भारत सरकार के सहयोग से बन रहे म्यूजियम ब्लॉक, प्रसाद मंडपम और लाइट एंड साउंड शो एरिया का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अगस्त 2026 की समय सीमा तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, एसडीएम बाह विनोद कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें