फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ा रिवॉल्वर संग फोटो खिंचाना, अचानक गोली चलने से महिला हुई घायल

Wed, 10 Jul 2019 06:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
रिवॉल्वर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाइसेंसी रिवॉल्वर से फोटो खिंचाते समय अचानक गोली चल गई। गोली महिला के सीने के आर पार हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


घटना थाना सदर क्षेत्र के दुर्गा नगर की है। यहां एक महिला अपनी ननद के साथ लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर फोटो खिंचा रही थी। उसी दौरान गोली चल गई। बताया गया है कि गोली महिला के सीने के आर पार हो गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद पड़ोसी के पास से असलाह बरामद किया। क्षेत्राधिकारी सहित थाने के पुलिसबल ने जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें