फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे बस हादसा: अब तक इतने मृतकों की हुई पहचान, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 08 Jul 2019 04:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में अब तक 18 मृतकों की पहचान हो चुकी है। बाकी मृतकों के पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 
विज्ञापन


आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में सोमवार तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर एसी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से 60 फीट नीचे नाले में गिर गई। इस हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हैं। 

यमुना एक्सप्रेस-वे बस हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हेल्पाइन नंबर जारी भी कर दिया गया है। हादसे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस नंबर 0562-2260001 पर संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और परिवहन राज्य मंत्री देव सिंह ने घटनास्थन का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर उनकी चिकित्सा व देखरेख का जायजा लिया। हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। 

घायलों की सूची

विज्ञापन

मृतकों की सूची

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें