ये हुए हैं घायल
थाना प्रभारी के मुताबिक जहांगीर (30), मौजूद अली (30) निवासी मालदा टाउन , झंडू (23) निवासी मालदा टाउन, करिश्मा (35) निवासी कलियागंज, वेस्ट बंगाल, आयशा (6) पुत्री करिश्मा, दूर्गेश, भगीरथ, मारूक अली, ममता, फुलदेवी, अर्चना, शबीना, सद्दाम है। इसके अलावा 11 लोग ऐसे रहे, जिन्हें कम चोट आई थी। उनकी मौके पर ही मरहम पट्टी कर दवा दिला दी गई।
सिपाही ने तोडे़ शीशे, थाना प्रभारी ने घायलों को निकाला
एसओ खंदौली ने बताया कि वह सिपाही संगम के साथ गश्त पर थे, तभी बस पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो बस से यात्रियों की चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। कुछ बच्चे रो भी रहे थे। इस पर सिपाही संगम ने गाड़ी की डिक्की से वोल्ट खोलने वाला पाना निकाला और बस के शीशे तोड़े। वहीं उन्होंने थाने से फोर्स और टोलकर्मियों को सूचना देकर बुला लिया। फिर वे खुद खिड़की से बस के भीतर दाखिल हुए और घायलों को निकालना शुरू किया। करीब 10 घायलों को बाहर निकालने के बाद टोल के गार्ड एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। फिर इन सबकी मदद से अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एसओ की वर्दी भी फट गई।
नशे में धुत होकर चला रहा था बस
थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सवारियों से पूछताछ में पता चला कि की बस चालक नशे में था। उसने रास्ते में शराब पी थी। सवारियों ने इसका विरोध भी किया था। पर, वह नहीं माना। हादसे के बाद चालक कूदकर भाग निकला।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।